फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से महाकाली सहित सभी नदियां उफान पर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
उच्च हिमालयी क्षेत्र में हो रही बारिश के बाद महाकाली नदी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
झूलाघाट/धारचूला (पिथौरागढ़)। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद महाकाली नदी उफान पर है। प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वालों को सावधानी बरतने के लिए कहा है। मंगलवार सुबह से ही जिले में भारी बारिश के बाद महाकाली नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी के साथ पेड़, पत्थर आदि बहकर आ रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने नदी के किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थान में जाने के लिए कहा है। उन्होंने सभी राजस्व उपनिरिक्षक प्रधानों को इस बारे में आदेश दिया है। कोई भी व्यक्ति इस दौरान नदी के किनारे शौच करने के साथ ही घूमने के लिए न जाय। उधर धारचूला, जौलजीबी, मदकोट आदि स्थानों में भी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। काली नदी के साथ ही धौलीगंगा, गोरी नदी के अलावा गाड़ गधेरे भी उफान पर हैं। नाचनी, थल में रामगंगा भी उफान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें