पिथौरागढ़। जिले की एसपी रेखा यादव का स्थानांतरण हो गया है। अब वह चंपावत में पुलिस अधीक्षक का दायित्व संभालेंगी। पिथौरागढ़ जिले की जिम्मेदारी अक्षय प्रह्लाद कोंडे को मिली है। वह 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। रेखा यादव ने 11 महीने तक सीमांत जिले में एसपी का दायित्व संभाला। उन्होंने 16 मार्च को पिथौरागढ़ में तैनाती ली थी। अब इनकी जगह रुद्रप्रयाग से स्थानांतरित होने वाले कोंडे पिथौरागढ़ जिले की कमान संभालेंगे। संवाद