फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: करंट से झुलसे दो लोगों को किया एयरलिफ्ट

Tue, 17 Oct 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील क्षेत्र में करंट से दो युवक झुलस गए। दोनों युवकों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को चामी गांव में दौलत राम (36) और दीपक कुमार (21) करंट की चपेट में आकर झुलस गए। बताया जा रहा है कि दोनों के ऊपर बिजली का तार गिर गया। परिजन पहले उन्हें डीडीहाट अस्पताल ले गए जहां से उन्हें पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया। वहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। दोनों युवकों का शरीर काफी झुलस गया था। जानकारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से संपर्क कर एयर एंबुलेंस की मांग की। सीएम ने तुरंत ही एयर एंबुलेंस भिजवाकर दोनों को एयरलिफ्ट कराया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें