फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विशेषज्ञों ने खेतों में जाकर किसानों को बताया समस्याओं का समाधान

Sat, 14 Jun 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विकसित कृषि संकल्प अभियान का समापन हो गया है। इस अभियान के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने खेतों में जाकर किसानों की फसल, सब्जी, बागवानी आदि से संबंधित समस्याओं का समाधान किया। इस अभियान में शामिल कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डाॅ. अभिषेक बहुगुणा ने किसानों को जैविक और अजैविक कीट नाशकों को बनाने और उनके उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने जैविक तरीके से दशपर्णी अर्क तैयार करने की विधि बताई ताकि कीट-पतंगों से सब्जियों और फलों को बचाया जा सके। बहुगुणा ने उन्नत प्रजाति के फलों के उत्पादन करने पर जोर दिया। उन्होंने कनालीछीना ब्लॉक के पीपली, द्वलीसेरा, अस्कोट, ओझा मल्ला, बुंगाछीना, ख्वांकोट, पाली, उड़ई, बिसौनाखान और मूनाकोट के गौरीहाट, मजिरकांडा, दिगास, मरसोलीभाट आदि ग्राम पंचायतों में किसानों को सब्जी, फल, फूल, औषधीय पौध उत्पादन की नवीनतम तकनीक, कीवी उत्पादन, प्राकृतिक खेती एवं पॉलीहाउस के महत्व के बारे में बताया। मशरूम उत्पादन की जानकारी भी दी। विकासखंड प्रभारी कनालीछीना मनीषा कापड़ी और विकासखंड प्रभारी मूनाकोट आशीष प्रकाश ने किसानों को कृषि से संबंधित योजनाओं के बारे में बताया। अश्विनी दयानंद ने उद्यान विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें