फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगे बीज

Tue, 02 May 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कृषि विभाग किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर खरीफ की फसलों के बीज उपलब्ध कराएगा। कृषि विभाग ने 700 क्विंटल बीज की मांग शासन को भेजी है। वहीं जिले भर में कई स्थानों पर किसानों ने बारिश के बाद फसलों की बुवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु टम्टा ने बताया कि कृषि विभाग इस बार किसानों को धान, मडुवा, सोयाबीन, सांवा, उड़द, गहत और मक्के का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराएगा। वर्तमान में कृषि विभाग को करीब 100 क्विंटल बीज उपलब्ध हो गया है जिसके बाद विभाग ने बीज का वितरण शुरू कर दिया है। शासन से मांग पूरी होने पर कृषि विभाग सभी विकासखंडों में किसानों बीज उपलब्ध करा देगा।

अनुदान में बीज देने का मुख्य उद्देश्य इस बार खरीफ की फसलों की पैदावार बढ़ाना है। कनालीछीना विकासखंड के युवा किसान रोहित कापड़ी का कहना है कि वर्तमान में बारिश के बाद खेतों में अच्छी नमी है जो सोयाबीन, मडुवा, धान की बुआई के लिए अच्छी है।
विज्ञापन


इस बार किसानों को मिलेगा सुजाता प्रजाति के मक्के का बीज
पिथौरागढ़। कृषि विभाग इस बार किसानों को सुजाता प्रजाति के मक्का का बीज उपलब्ध कराएगा जिससे इसकी पैदावार बढ़ाई जा सके। वर्तमान में पिथौरागढ़ में सामान्य प्रजाति का मक्का बोया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें