फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बाद बड़ाबे सड़क में मानकों के अनुसार काम शुरू

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बड़ाबे सड़क पर डामरीकरण करते कर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बड़ाबे सड़क पर घटिया डामरीकरण के विरोध के बाद लोनिवि ने मानकों के अनुसार काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गुणवत्ता विहीन कार्य का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रधान तारा जोशी के नेतृत्व में विरोध, प्रदर्शन कर काम रुकवा दिया था। लोनिवि के एई केसी जोशी ने शनिवार को मौके पर जाकर ठेकेदार को सही तरह से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर ही रहकर निर्माण कार्य कराया। एई जोशी ने बताया कि क्षेत्र में दो किमी सड़क पर डामरीकरण किया जाना है। 1200 मीटर लंबी सड़क बन चुकी है। अब 800 मीटर लंबी सड़क बननी है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने एक स्थान पर डामरीकरण में छोटे रोलर का इस्तेमाल किया। इस कारण कार्य सही नहीं हो पाया। लोगों ने इसी मामले की शिकायत की थी। जेई को भेजकर मामले की जांच कराई गई तो कार्य सही नहीं पाया गया। इसके बाद दो दिन के लिए काम रुकवा दिया गया। शुक्रवार शाम बड़ा रोलर कार्य स्थल पर पहुंचा दिया गया। अब कार्य सही तरीके से कराया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें