चंपावत। जिले में करीब एक साल बाद स्थायी तौर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मिल गया है। चंडी प्रसाद रतूड़ी को जिले का नया मुख्य शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। पिछले वर्ष तत्कालीन सीईओ मेहरबान सिंह रावत के पदोन्नति के बाद स्थानांतरण होने से यह पद रिक्त चल रहा था। तब से जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) मान सिंह प्रभारी सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। स्थायी सीईओ की तैनाती नहीं होने से विभागीय कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संचालन में भी दिक्कतें आ रही थीं। अब नए सीईओ की नियुक्ति से शिक्षा विभाग के कामकाज में तेजी आने और व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। मामले में डीएम मनीष कुमार ने शिक्षा सचिव से जिले में स्थायी सीईओ की तैनाती का आग्रह किया था।