फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डिजिटल एक्सरे मशीन के बाद डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन पहुंची

Mon, 01 Apr 2024 04:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़) । स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट में डिजिटल एक्सरे मशीन के बाद डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन भी उपलब्ध करा दी है। रेडियोलाॅजिस्ट नहीं होने के चलते यह मशीन अभी काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन

सीएचसी डीडीहाट की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने दो माह तक आंदोलन चलाया था। सर्वदलीय समिति ने अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन की मांग रखी थी। विधायक विशन सिंह चुफाल ने एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन डीडीहाट में स्थापित कराने का आश्वासन देकर यह आंदोलन समाप्त कराया था। स्वास्थ्य विभाग ने डिजिटल एक्सरे मशीन के बाद अब डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन को भी डीडीहाट सीएचसी में स्थापित कर दिया है।
डिजिटल एक्सरे मशीन तो काम करने लगी है लेकिन रेडियोलाॅजिस्ट न होने के कारण अल्ट्रासांडड मशीन को अभी तक खोला नहीं गया है। सर्वदलीय समिति के संयोजक राजेंद्र बोरा का कहना है कि यह आंदोलन की जीत है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से डीडीहाट सीएचसी में सप्ताह में दो दिन रेडियोलाजिस्ट की तैनाती करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें