फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शिक्षक ने बेरहमी से छात्र को पीटा, सिर पर लगे तीन टांके, सहमे बच्चे ने स्कूल जाना किया बंद

Thu, 03 Aug 2023 10:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, डीडीहाट (पिथौरागढ़)।

सार

कक्षा 11 के एक बच्चे को स्कूल के शिक्षक ने पढ़ाई न करने पर बुरी तरह पीट दिया था। गुस्से में शिक्षक ने बच्चे के सिर पर डंडा मारा था। इससे बच्चे के सिर पर गंभीर चोट लग गई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। बच्चे के सिर पर तीन टांके लगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल आदर्श इंटर काॅलेज के कक्षा 11 के एक छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीट दिया था। बच्चे के सिर पर तीन टांके लगे हैं। शिक्षक की मार से सहमे छात्र ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ किशोर अधिनियम समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


डीडीहाट के अटल आदर्श इंटर काॅलेज में 28 जुलाई को कक्षा 11 के एक बच्चे को स्कूल के शिक्षक श्याम सिंह पोखरिया ने पढ़ाई न करने पर बुरी तरह पीट दिया था। गुस्से में शिक्षक ने बच्चे के सिर पर डंडा मारा था। इससे बच्चे के सिर पर गंभीर चोट लग गई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। बच्चे के सिर पर तीन टांके लगे।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi News: अपने जवाब से सवालों में घिरते चले गए नेगी, पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष पर लगे छह आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के पिता चंद्र सिंह कन्याल ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ 28 जुलाई को ही थाना डीडीहाट में तहरीर दे दी थी। तहरीर के बाद थानाध्यक्ष हिमांशु पंत ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506 और 75 किशोर न्याय अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी शिक्षक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें