पिथौरागढ़। पर्यटकों को आदि कैलाश और ओम पर्वत के हवाई दर्शन अगले सात दिनों के लिए आज से शुरू हो जाएंगे। सोमवार को सुबह 9:30 बजे हवाई सेवा शुरू की जाएगी।
सीमांत जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धारचूला की व्यास घाटी स्थित आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन के लिए हवाई सेवा शुरू की गई है। रुद्राक्ष एविएशन के कैप्टन पीके छाबरी ने बताया कि एमआई-17 हेलीकॉप्टर से पहले दल में 18 यात्रियों को हवाई दर्शन कराए जाएंगे। इसके लिए यात्री पिथौरागढ़ पहुंच चुके हैं।
पहले दल में विभिन्न राज्यों के यात्री शामिल हैं। यात्रियों को नैनीसैनी हवाई पट्टी से दर्शन कराकर यही छोड़ा जाएगा। हवाई दर्शन की यह व्यवस्था अगले सात दिनों तक जारी रहेगी। यदि यात्रियों की संख्या अच्छी रही तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा। संवाद