फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय में स्नातक पंचम और स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के प्रवेश सात दिसंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महाविद्यालय में स्नातक पंचम सेमेस्टर और स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के सात दिसंबर तक प्रवेश होंगे। महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों से कोविड नियमों के तहत प्रवेश के लिए आने की अपील की है। प्राचार्य प्रो. अशोक नेगी ने बताया कि स्नातक पंचम सेमेस्टर और स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के लिए 25 नवंबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें स्नातक स्तर पर 25 और 26 नवंबर को छात्राओं, 27 और 28 नवंबर को छात्रों को प्रवेश दिए जाएंगे। दिसंबर पहले सप्ताह के तीन दिन छात्राओं और अगले तीन दिन छात्रों के प्रवेश होंगे। डॉ. हेम चंद्र पांडेय ने बताया कि सात दिसंबर को प्रवेश की अंतिम तिथि है। महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को मास्क पहनने समेत सभी कोविड नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें