पिथौरागढ़ परिसर में प्रवेश फीस जमा करने के लिए लगी छात्र-छात्राओं की लाइन। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के पिथौरागढ़ परिसर में अस्थायी प्रवेश के लिए छात्रों की भीड़ जुट रही हैं। स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर, पीजी स्तर पर द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम अभी नहीं आया है, लेकिन अस्थायी प्रवेश शुरू हो गए हैं।
पिथौरागढ़ परिसर में 24 दिसंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रबंधन ने कमर कस ली है। अधिक से अधिक छात्रों को प्रवेश दिलाने के लिए बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमकॉम, एमएससी की प्रवेश कमेटियां सुबह साढ़े दस बजे से ही तैनात हो रही हैं। प्रवेश प्रक्रिया के लिए मंगलवार को भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परिसर पहुंचे। परिसर में ही छात्र-छात्रों की फीस जमा के लिए काउंटर भी लगाया गया है। दाखिले 17 दिसंबर तक होंगे। एसएसजे के नोडल अधिकारी डॉ. हेम चंद्र पांडे ने बताया कि छात्रों को अस्थायी तौर पर प्रवेश दिए जा रहे हैं।
महिला प्रत्याशी कर रही जोर आजमाइश
पिथौरागढ़। दो साल बाद हो रहे छात्रसंघ चुनाव में महिला प्रत्याशी भी विभिन्न पदों पर ताल ठोक रहीं है। छात्रा प्रत्याशी छात्र-छात्राओं के सामने वोट की अपील कर रही हैं। संभावित छात्रा प्रत्याशी भी एकदम नेता कट लुक में नजर आ रही हैं।