फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में प्रशासन की टीम ने हटाए 20 अतिक्रमण

Tue, 23 May 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रशासन ने नगर की सड़कों पर किया गया अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान तेज कर दिया है। प्रशासन की टीम रोजाना नगर के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चला रही है। पिथौरागढ़ नगर की सड़कों और रास्तों पर से अतिक्रमण हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मंगलवार को पिथौरागढ़ नगर के सिमलगैर, गांधी चौक, नई बाजार, पुरानी बाजार, गांधी चौक सहित कई अन्य हिस्सों में अतिक्रमण हटाया गया। कुछ स्थानों पर चेतावनी के बाद व्यापारियों ने रास्ते तक सामान फैलाना बंद कर दिया है। अतिक्रमण हटने के बाद रास्ते साफ हो गए हैं। अभी तक प्रशासन की टीम 20 से अधिक अतिक्रमण हटा चुकी है। अभियान के दौरान प्रशासन की टीम को पता चला कि नगर के कई प्रतिष्ठित लोगों के नाम से फड़ चल रहे हैं जिससे वे फड़ों से किराया वसूल रहे हैं। प्रशासन ने कहा कि ऐसे फड़ों को रद्द किया जा रहा है।
कोट
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लंबे समय से प्रतिष्ठित लोगों के नाम से किराये पर चल रहे फड़ों को भी रद्द किया जाएगा। - अनुराग आर्य, एसडीएम सदर पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें