फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच जा रहे श्रमिकों को प्रशासन ने गंगोलीहाट में रोका

विज्ञापन
गंगोलीहाट में रोके गए मजदूर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गंगोलीहाट। बेड़ीनाग से पैदल आ रहे 16 श्रमिकों को प्रशासन ने गंगोलीहाट में रोक दिया। पयह मजदूर बेड़ीनाग में काम करते थे। लॉकडाउन होने के बाद से काम बंद हो गया जिस कारण ये लोग अपने घर बहराइच के लिए पैदल ही निकले। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार दिनेश कुटोला, थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा ने इन्हें समझाया। इन मजदूरों ने बताया कि बेड़ीनाग में जिस कमरे में रहते थे, उसे इन्होंने छोड़ दिया। इस पर प्रशासन ने मकान मालिक से इन्हें 14 अप्रैल तक कमरे में रखने और किराया न लेने को कहा गया है। 14 अप्रैल के बाद ही किराया लिया जाएगा। सभी मजदूरों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था भी प्रशासन की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें