देहरादून में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलते जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी। स्रोत: स्वयं
पिथौरागढ़। देहरादून में आयोजित भाजपा की बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। जोशी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सीमांत जनपद में आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिला चीन और नेपाल की सीमा से लगा है। यह लिपुलेख दर्रे से कैलाश मानसरोवर का भी प्रमुख मार्ग है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि धारचूला तहसील में आदि कैलाश एवं ओम पर्वत स्थित है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से आदि कैलाश के दर्शन करने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि उनके सीमांत जिले में आने से वाइब्रेंट विलेज समेत सीमांत क्षेत्र की अन्य सुविधाएं बेहतर हो सकेंगी। जोशी ने बताया कि इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए संगठन के लिए समर्पण भाव से कार्य करने की सीख दी। संवाद