फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: आदि कैलाश यात्रा के पास कल से होंगे जारी, शिव-पार्वती मंदिर के कपाट एक मई खुलेंगे

Mon, 27 Apr 2026 04:33 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

पिथौरागढ़ के धारचूला में आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार से सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
व्यास घाटी स्थिति आदि कैलाश। - फोटो : स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ के धारचूला में व्यास घाटी स्थित आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के लिए मंगलवार से सिंगल विंडो सिस्टम के जरिये पास जारी किए जाएंगे। ज्योलिंगकांग स्थित शिव-पार्वती मंदिर के कपाट एक मई को विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। इसी के साथ इस सीजन की यात्रा शुरू हो जाएगी।

आदि कैलाश, ओम पर्वत की यात्रा को लेकर क्षेत्र के होटल व्यवसायियों के साथ ही होम स्टे, टैक्सी संचालकों के चेहरे भी खिले हुए हैं। व्यास घाटी के होम स्टे संचालक अपने-अपने गांवों में पहुंच अपने आवासों को दुरुस्त करने के साथ ही यात्रियों के स्वागत में जुट गए हैं। कुटी गांव में वर्षों से यात्रियों की सेवा में जुटे कुंवर सिंह कुटियाल और गुलाब सिंह कुटियाल ने बताया कि यात्रियों ने पहले से ही होम स्टे बुक कराया है। अब उनके यहां पहुंचने का इंतजार है।

गुंजी गांव की अर्चना गुंज्याल और बीडीसी प्रियंका गुंज्याल ने बताया कि यात्रा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घाटी के अधिकांश लोग अपने-अपने गांवों में पहुंच गए हैं। नाभी गांव के होम स्टे संचालक और प्रधान सनम नबियाल ने बताया कि ओम पर्वत बर्फ से लकदक है। उन्होंने यात्रियों से उच्च हिमालयी क्षेत्र में कूड़ा-करकट नहीं फैलाने और प्राकृतिक सौंदर्य के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने का अनुरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें