फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑलवेदर की तर्ज पर विकसित होगी आदि कैलाश सड़क: टम्टा

Fri, 21 Jun 2024 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
अस्कोट में आभार जताते सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा और विधायक विशन सिंह चुफाल। संवाद
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा का पहली बार क्षेत्र में पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री ने अस्कोट क्षेत्र के विकास का भरोसा दिलाया। मंत्री टम्टा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश और ऊं पर्वत की सड़क ऑलवेदर की तर्ज पर विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने विधायक विशन सिंह चुफाल की पीठ थपथपा कर बीआरओ के कार्यों पर निगरानी रखने को कहा। उन्होंने 100 दिन की कार्ययोजना पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की सोच को आगे रखना है। विधायक चुफाल ने आशा जताई कि अब क्षेत्र की सड़कों का विस्तार तेज गति से होगा। ग्रामीण एकता मंच के तरुण पाल ने अस्कोट-दारती, अस्कोट-दयाकोट, बेड़ा-पसमा शहीद जमन सिंह मार्ग, हंश्वेर मठ में पार्क निर्माण किए जाने संबंधी मांग पत्र सौंपा। राज्य मंत्री टम्टा ने मांगों पर सहमति दी। घरुड़ी निवासी रुक्मिणी चंद ने गोरी नदी में पुल बनाए जाने की मांग रखी। कुंवर भानुराज पाल ने मंत्री टम्टा का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर भीम सिंह भंडारी, मनोज लुंठी, वीरजंग पाल, ललित लुंठी, दान सिंह मुनोला, अजय अवस्थी, प्रकाश पाल, खड़क भंडारी समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 20 पीटीएच 07 पी- अस्कोट में आभार जताते सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा और विधायक विशन सिंह चुफाल। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें