प्रधानमंत्री पार्वती सरोवर में स्थित शिव मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना। मंदिर को विशेष रूप से
आदि कैलाश (पिथौरागढ़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए आदि कैलाश पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे आदि कैलाश क्षेत्र को विशेष रूप से सजा दिया गया है। प्रधानमंत्री एमआई-17 हेलीकॉप्टर से ज्योलिंगकांग हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद गौरी कुंड के ठीक नीचे स्थित स्थल पर स्थानीय कुटी गांव के लोगों से मुलाकात करेंगे। यहां से पार्वती सरोवर पहुंचकर व्यू प्वाइंट से आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। इसके बाद शिव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे और ध्यान भी लगाएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी हैं। संवाद