फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अपर पुलिस महानिदेशक ने किया चीन और नेपाल सीमा का निरीक्षण

विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी मुरूगेशन चीन सीमा का निरीक्षण करते हुए। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अपर पुलिस महानिदेशक डॉ.वी मुरूगेशन ने चीन और नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा पर तैनात सेना एवं अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों और जवानों के साथ मुलाकात की। उन्होंने सीमा पर होने वाली गतिविधियों आदि की जानकारी भी ली। साथ ही विषम भौगोलिक परिस्थितियों में सीमा पर डटे जवानों का हौसला भी बढ़ाया।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ.वी मुरूगेशन और एसपी लोकेश्वर सिंह ने चीन-नेपाल सीमा से लगे दुर्गम क्षेत्र पांगला, घट्टाबगड़, मालपा, लमारी, बूंदी, छियालेख, गर्ब्यांग, नपल्च्यू, सीजनल थाना गुंजी, कालापानी, नाभीढांग आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने आईटीबीपी, एसएसबी, कुमाऊं स्काउट के अधिकारियों के साथ मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों से कानून व्यवस्था की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें