फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जनपद पुलिस ने 14 आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह सभी लंबे समय से गैर कानूनी कार्यों में शामिल थे। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रिदर्शनी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को एक सप्ताह का अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदतन अपराधियों में शामिल जगदीश प्रसाद, कमलेश चंद, कुंडल सिंह, मनमोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुभाष सिंह, अमन महर, दलीप सिंह, उमेद सिंह, दीपक कुमार, पुष्कर सिंह, कैलाश गिरी, रमेश राम, गणेश राम के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 110-जी के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार वर्तमान में गैर कानूनी कार्यों में लिप्त इन लोगों से समाज में भय और रोष व्याप्त है। इसको देखते हुए सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें