पिथौरागढ़ में एसडीएम को ज्ञापन देते पिथौरागढ़ नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद
पिथौरागढ़। नगर व्यापार मंडल ने सीडीओ और एसडीएम को पत्र दिया। उन्होंने दीपावली में बिना सत्यापन, जीएसटी बिल और पक्के बिल के बगैर सामान लाने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई की मांग की।
बृहस्पतिवार को सीडीओ वरुण चौधरी और एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि दीपावली पर्व के अवसर पर पिथौरागढ़ में बाहर के व्यापारियों का आना-जाना लगा रहता है। अधिकांश व्यापारी बिना सत्यापन, बिना जीएसटी और बिना पक्के बिल के से अपना सामान बेचते हैं।
इससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। बाहर से आने वाले व्यापारी अतिक्रमण कर कहीं पर भी दुकान लगा देते हैं। उन्होंने ऐसे बाहरी व्यापारियों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष तपन रावत, उपाध्यक्ष अजय रावत, महासचिव रोहित चौहान सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। संवाद