फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: आदि कैलाश यात्रा में परमिट वाली टैक्सियों को रोकने और धमकाने पर कार्रवाई की मांग, डीएम को ज्ञापन

Sat, 19 Sep 2026 08:59 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर परमिटधारी वैध टैक्सी वाहनों को रोकने और चालकों-यात्रियों को धमकाने का आरोप लगाते हुए महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल ने जिलाधिकारी आशीष भटगाईं को ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन
आदि कैलाश यात्रा की तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर परमिटधारी वैध टैक्सी वाहनों को रोकने और चालकों, यात्रियों को धमकाने का आरोप लगाते हुए महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल ने जिलाधिकारी आशीष भटगाईं को ज्ञापन दिया।

महासचिव नवल किशोर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में संगठन ने कहा कि आदि कैलाश यात्रा में जनपद मुख्यालय सहित राज्य के अन्य जनपदों से आने वाले टैक्सी वाहनों के संचालन का विरोध करने, चालकों को धमकाने की शिकायतें आ रही हैं।

उत्तराखंड के परमिटधारी व्यावसायिक वाहन नियमानुसार कर कर जमा करते हैं। ऐसे वाहनों को अनावश्यक रूप से रोकने, दबाव बनाने पर रोक लगाने के साथ की संबंधितों पर कार्रवाई होनी चाहिए। संगठन ने कहा कि आदि कैलाश मार्ग पर टैक्सी संचालन संबंधी नियम और प्रतिबंध सार्वजनिक किए जाएं।

धमकी, अभद्रता, वाहनों को क्षति और यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। संगठन ने जिलाधिकारी से मामले में तत्काल उचित कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें