फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से शराब बेचने पर दो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। आबकारी विभाग की टीम ने गंगोलीहाट के पाताल भुवनेश्वर क्षेत्र में छापा मारकर अवैध रूप से बेची जा रही शराब जब्त की। इस मामले में दो दुकानदारों के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में मुकेश सिंह की दुकान से 120 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किए गए। रावलखेत निवासी त्रिलोक सिंह बोरा की दुकान से 32 पव्वे शराब के साथ ही कांच के गिलास भी बरामद हुए। त्रिलोक सिंह के खिलाफ 21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। शराब बरामद करने वाली टीम में आबकारी सिपाही पुष्कर सिंह, विजय खड़ायत शामिल थे। आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। छापेमारी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें