फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वन विभाग की टीम ने संदेह होने पर साल के चौखट कब्जे में लिया

Thu, 12 Nov 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। खटीमा वन रेंज और एसओजी की टीम ने आमबाग क्षेत्र में एक टॉल से संदेह होने पर साल की लकड़ी के चिरान के चौखट कब्जे में लिया है। टॉल स्वामी की ओर लकड़ी के रमन्ने के कागजात दिए हैं जिनकी जांच की जा रही है। रेंजर हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को हल्द्वानी से वन विभाग की एसओजी की टीम के साथ रेंज स्टाफ ने आमबाग में एक टॉल में छापा मारा। मौके पर चिरान की लकड़ी के करीब 20 से अधिक चौखट मिले। अवैध लकड़ी की आशंका के लिए जांच की जा रही है। इधर वन विभाग की टीम के छापे से खलबली है। रेंजर ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें