फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Jul 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। छोटे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को जाजरदेवल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 19 जुलाई को क्षेत्र निवासी महिला ने जाजरदेवल में तहरीर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई को उसके 37 वर्षीय जेठ ने उनके साथ दुष्कर्म किया। माता-पिता के घर आकर समझाने पर उसने उनके साथ मारपीट और गाली गलौज की। थाना जाजरदेवल में आरोपी के खिलाफ धारा-376/323/504 में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में एसआई प्रियंका मौनी और कांस्टेबल सुरेंद्र रौतेला ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

...................
टनकपुर बैराज में अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला

टनकपुर (चंपावत)। शारदा बैराज में अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला नग्न शव बरामद हुआ है। बैराज की जाली में फंसे शव को निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव इतना गल चुका है कि उसकी पहचान हो पाना संभव नहीं है। बृहस्पतिवार की देेर शाम शारदा बैराज की जाली में एक शव अटका हुआ दिखाई पड़ा। सूचना पर शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद कोतवाली के हैड कांस्टेबल सतीश राणा ने बताया कि शव इतना सड़-गल चुका है कि मृतक की पहचान कर पाना संभव नहीं है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी गई है। संवाद
...............
बैतड़ी में बाघ की खाल के साथ दो गिरफ्तार

झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के कैलाली जिले में बाघ की खाल के साथ बैतडी़ जिले के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सुदूर पश्चिम प्रदेश के महेंद्र नगर और मालाखेड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने खुफिया जानकारी के अनुसार कैलाली जिले के गोदावरी नगरपालिका- 2 रिंग रोड से बैतडी़ जिले के दौगडा़केदार गांवपालिका- 2 निवासी देव सिंह बिष्ट (65) और पाटन नगरपालिका- 2 निवासी हर्क बहादुर बिष्ट के बैग से चेकिंग के दौरान 6 फुट 11 इंच लंबी और 2 फुट 4 इंच चौड़ी बाघ की खाल मिली। नेपाल पुलिस खाल तस्करी का अंतरराष्ट्रीय संबंध तो नहीं है, इस कोण से भी जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें