फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। एक पिता ने रिश्तों को तार-तार करते हुए सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। थाना गंगोलीहाट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आठ जून को क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने थाना गंगोलीहाट में तहरीर दी कि जब वह 12-13 साल की थी तो उसके सौतेले पिता ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे। आजकल भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए जोर जबरदस्ती और छेड़छाड़ करते हैं।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना गंगोलीहाट में आरोपी के खिलाफ धारा- 354/376 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। एसआई हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को लोनिवि गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें