फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: थल से पिथौरागढ़ आ रहा टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Fri, 24 Mar 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल/मुवानी (पिथौरागढ़)। थल से पिथौरागढ़ की ओर आ रहा तेज रफ्तार एक टिप्पर वाहन लेकघाटी के पास दुकान और होटल को टक्कर मारकर खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि होटल और दुकान चलाने वाले दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


टिप्पर वाहन शुक्रवार को थल से पिथौरागढ़ की ओर आ रहा था। उसकी गति तेज होने के कारण चालक लेकघाटी मंदिर के पास दुकान और होटल को टक्कर मारने के बाद खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक वड्डा निवासी गोपाल राम (43) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुकान चलाने वाले पंकज भट्ट और होटल में काम करने वाला प्रवीण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पंकज के सिर में चार टांके लगे हैं और पैरों में चोट है। प्रवीण सिंह को पसली में गंभीर चोट आई है। प्रवीण को लोगों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष थल योगेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


टिप्पर के हो गए आठ टुकड़े
थल/मुवानी। खाई में गिरने के बाद टिप्पर वाहन के आठ टुकड़े हो गए। होटल और दुकान स्वामी पंकज भट्ट को एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया है। हादसे के बाद दुकान और होटल का पूरा सामान बिखर गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें