फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खाई में गिरी स्कूटी, किशोर की मौत

Wed, 22 Mar 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर खतीगांव-तल्लीसार सड़क पर एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर 300 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत जबकि उसकी साथी घायल हो गया। बताया जा रहा है गांव में दाल बेचने आए एक व्यक्ति से उन्होंने सीखने के लिए स्कूटी मांगी थी और स्कूटी सीखने के दौरान हादसा हो गया।

पिथौरागढ़ से एक व्यक्ति बुधवार को तल्लीसार क्षेत्र में दाल बेचने के लिए स्कूटी (यूके05डी-4019) से गया था। यहां तल्लीसार निवासी अरमान सिंह (17) और उसके साथी साहिल ने उस व्यक्ति से स्कूटी सीखने के लिए मांगी। स्कूटी देने के बाद वह गांव में दाल बेचने चला गया था। साहिल और अरमान स्कूटी सीख रहे थे। इस दौरान स्कूटी खाई में गिर गई। साहिल स्कूटी के खाई में गिरने से पहले छिटक गया जबकि अरमान स्कूटी के साथ खाई में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर चंडाक चौकी प्रभारी दिनेश बिष्ट पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ ने अरमान को खाई से निकालकर 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अरमान की मौत से परिजन सदमे में हैं। चंडाक चौकी प्रभारी ने बताया कि इस मामले में किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें