लोहाघाट (चंपावत)। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एबीवीपी-छात्रसंघ का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी रहा। यह प्रदर्शन प्रदेश छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक पुजारी और जिला संयोजक नीरज सगटा के नेतृत्व में हो रहा है। छात्र-छात्राओं ने इतिहास, समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र और मनोविज्ञान की कक्षाएं शुरू करने की मांग की। डबल एमए शुरू करने और लाइब्रेरियन की नियुक्ति भी उनकी प्रमुख मांगों में है। वर्ष 2021 से 2025 तक की मार्कशीट और मॉडर्न फिजिक्स के अनुत्तीर्ण छात्रों को प्रवेश भी मांगा गया।