फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लोगों के लिए सिरदर्द बने लावरिस जानवर

Tue, 20 Aug 2024 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के बरदाखान क्षेत्र में छोड़े जा रहे लावारिस मवेशियों से लोग परेशान हैं। मवेशी लोगों की फसलों को चौपट कर रहे हैं। मवेशियों को लावारिस छोड़े जाने पर जन प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मवेशियों को छोडऩे वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बाराकोट के ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली ने बताया कि लंबे समय से लोग बाराकोट बरदाखान क्षेत्र में मवेशी लावारिस हाल में छोड़े जा रहे हैं। लावारिस जानवर लोगों के लिए सिरदर्द बने हैं। इनसे स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए खतरा है। बगौली का कहना है कि इन मवेशियों पर टैग लगे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से टैग के आधार पर पशु स्वामियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें