फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्रधान डाकघर में अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे आधार केंद्र

Thu, 20 Aug 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रधान डाकघर में अब लोग रविवार और अन्य अवकाश के दिन भी आधार कार्ड संबंधी सभी कार्य करा सकेंगे। प्रधान डाकघर ने लोगों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया है। प्रधान डाक घर में दो आधार केंद्र स्थापित हैं। अवकाश को भी केंद्र खुलने से लोगों को राहत मिलेगी। प्रधान डाकघर के मुताबिक, लोग कार्यदिवसों में आधार संबंधी कार्य नहीं करा पाते। ऐसे में आधार केंद्र अवकाश के दिन भी खोलने का निर्णय लिया गया है। डाक अधीक्षक अशोक कुमार पाठक ने बताया कि अवकाश के दिन भी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक आधार कार्ड संबंधित कार्य होंगे। उन्होंने लोगों इस विशेष सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें