गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के नैनोलीकैणा निवासी बसंती देवी (45) पत्नी जीवन राम घास काटने के दौरान पहाड़ी से गिरे से पत्थर की चपेट में आने से गहरी खाई में गिर गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे टैक्सी से सीएचसी गंगोलीहाट लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष हीरा सिंह डागी के नेतृत्व में पुलिस ने पंचायतनामा भरा। ग्रामीणों के आग्रह पर सीएचसी बेड़ीनाग के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ पाटनी ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता कमल सुगडा ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। संवाद