फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पहली बार गैस सिलिंडर लेकर धारी ऐर पहुंचा वाहन

Wed, 06 May 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर से 20 किलोमीटर दूर धारी ऐर में राज्य गठन के बाद पहली बार रसोई गैस का वाहन पहुंचा। ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए गैस एजेंसी के कार्मिकों का स्वागत किया। पांच किमी लंबी इस सड़क पर वर्ष 2019 में डामरीकरण किया गया था। परिवहन विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण अभी तक इस सड़क पर गैस का वाहन जाने की अनुमति नहीं थी। ऐसे में ग्रामीणों को गैस सिलिंडर के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण सिलिंडर रिफिल के लिए 15 किलोमीटर दूर बड़ाबे जाने के लिए मजबूर थे। परिवहन विभाग की एनओसी मिलने पर गैस एजेंसी ने औपचारिकता पूरी कर गांव तक गैस वाहन पहुंचाया है। ऐसे में ग्रामीणों में खुशी है। गैस प्रबंधक उषा राणा ने कहा कि अब धारी ऐर तक सिलिंडर बांटने गैस एजेंसी का वाहन नियमित जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें