फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: छात्र ने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, जामिया मिलिया विवि दिल्ली से कर रहा था BA

Fri, 02 May 2025 12:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

डीडीहाट नगर में एक छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से आत्महत्या कर ली। इससे नगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने खुद को घटना के लिए जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
गर्वित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट नगर में एक छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से आत्महत्या कर ली। इससे नगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने खुद को घटना के लिए जिम्मेदार बताया है। मृतक सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का छात्र रहा है जो वर्तमान में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, दिल्ली से बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार शिव मंदिर वार्ड निवासी गर्वित डसीला (19) पुत्र दीपक सिंह डसीला ने बीते बुधवार की रात अपने कमरे में पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर को अपनी कनपटी पर सटाकर गोली चला दी। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे रोज की तरह मां जानकी बेटे को चाय देने उसके कमरे के पास पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला।

सूचना पर पिता ने दूसरी चाबी से लॉक खोला। माता-पिता भीतर पहुंचे तो बेटे का लहूलुहान शव बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस को मौके पर एक चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला जिसमें गर्वित ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है।

सीओ केएस रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया उसकी मौत आत्महत्या प्रतीत हो रही है। डिप्रेशन में आकर गर्वित ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर अलमारी से निकाली और वह अपने बेडरूम में पहुंचा। रात में उसने खुद पर गोली चलाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। बताया कि सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें