फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बिरगुल में श्री रामलीला के सप्तम दिवस का सुंदर मंचन

Sun, 25 Oct 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। बिरगुल में चल रही श्री रामलीला के सप्तम दिवस का मंचन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह महराना ने लीला का शुभारंभ किया। लीला में सूर्पणखा का खर-दूषण दरबार में प्रवेश दिखाया गया। इसके बाद राम और खर-दूषण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। सूर्पणखा रावण के दरबार में पहुंची। रावण ने योगी का रूप धारण किया। मारीच मृग बनकर पंचवटी में आया। राम की भूमिका साक्षी महराना ने, लक्ष्मण की शीतल भट्ट और सीता की सोनू महराना ने निभाई। लीला का निर्देशन मोहन जोशी ने किया। तबला वादक भीम लाल थे। यहां रमेश चंद्र जोशी, अंबा दत्त जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें