पिथौरागढ़/झूलाघाट। वड्डा पुलिस ने अवैध खनन को रोकने के लिए अभियान चला रखा है।
शुक्रवार रात झूलाघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर बिना रवन्ने के रेत ला रहे पिकअप (यूके 05सीए 1738) को पकड़ लिया। चौकी प्रभारी एचएस डांगी ने बताया वाहन सीज कर दिया गया है। उन्होने बताया अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। टीम में कांस्टेबल गणेश पांडेय, अजय राणा शामिल रहे। (संवाद)