फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा नदी के कटाव से मकान का एक हिस्सा हवा में लटका

विज्ञापन
थल में रामगंगा किनारे क्षतिग्रस्त मकान। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में तीन दिन की बारिश के चलते रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से थल टोल बाजार के पास जयंती देवी पत्नी गिरीश राम का दो मंजिला मकान खतरे के जद में आ गया है। सोमवार रात 10 बजे चट्टान का एक बड़ा हिस्सा नदी में समा जाने से मकान का एक तरफ का हिस्सा हवा में लटक गया। रामगंगा नदी के पानी की लहर का लगातार चट्टान में टकराने से हर साल ये चट्टान टूट रही है। रामगंगा नदी में जब से पानी की टंकी बनी हैं, तब से नदी का सारा बहाव टोल बाजार के पास स्थित चट्टान से टकराकर पहाड़ी को कमजोर कर रहा है। मंगलवार को बेड़ीनाग के तहसीलदार हिमांशु जोशी, थल तहसील के नायब तहसीलदार भूपाल सिंह रौतेला, जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, राजस्व निरीक्षक शंकर लाल वर्मा, राजस्व उपनिरीक्षक भूपेंद्र पंत, संजीव द्विवेदी ने स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित परिवार को प्राथमिक विद्यालय गर्जिला में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें