फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नेपाल में एक घर ढहा, छह पनचक्कियां बहीं

Sun, 27 Jul 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 मूसलाधार बारिश से नेपाल के बजांग में लटका मकान। स्रोत: नेपाल मीडिया
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बजांग में मूसलाधार बारिश से एक घर ढह गया जबकि छह पनचक्कियां बह गई हैं। जानकारी के अनुसार बजांग के बुंगल नगरपालिका-7 निवासी कृष्ण कुमार जोशी का घर मूसलाधार बारिश में ढह गया है। बजांग के नगर उप मेयर धन बहादुर बोहरा ने बताया कि भीषण बारिश में आए बरसाती नाले के कारण छह पनचक्कियां बह गई हैं। इसके अलावा क्षेत्र की आस्था का केंद्र दहजार मंदिर मलबे से पूरी तरह से दब गया है। उप मेयर ने बताया कि सरकार से प्रभावित ग्रामीणों को आर्थिक मदद देने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें