चंपावत। श्री आदर्श राम सेवा समिति मल्लीहाट की ओर से आयोजित रामलीला में अंगद रावण संवाद का दृश्य का सुंदर मंचन किया गया। लक्ष्मण शक्ति लगने का कलाकारों ने जीवंत अभिनय किया। लीला में मुख्य अतिथि फुलारागांव रामलीला समिति के अध्यक्ष तारा दत्त पांडे और उनकी टीम रहे। कमेटी अध्यक्ष भगवत शरण राय ने सभी का स्वागत किया। यहां केएमवीएन निदेशक रोहित बिष्ट, निदेशक कूर्मांचल बैंक विकास साह, सूरज प्रहरी, श्याम कार्की, कमल राय, गौरव पांडेय, सनी वर्मा, सुधीर साह आदि मौजूद थे।