लोहाघाट (चंपावत)। गलचौड़ा बाबा मंदिर समिति की बैठक अध्यक्ष गौरव जोशी की अध्यक्षता में हुई जिसमें दशहरा पर्व पर भंडारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने तैयारियों पर चर्चा की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेश ओली ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी दशहरा महोत्सव पर मंदिर में भंडारा होगा और समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। यहां विवेक ओली, हिमांशु ओली, नवल चतुर्वेदी, मोहन सगटा, विनोद जुकरिया, विजय गहतोड़ी, श्याम पांडेय आदि थे।