पिथौरागढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज सीपी बिजलवान के निर्देश पर स्वाति ग्रामोद्योग संस्थान पिथौरागढ़ में महिला समुदाय को मूल कर्तव्यों की जानकारी देने के लिए विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला अधिकारों के साथ ही कन्या भ्रूण हत्या, भरण-पोषण, हिंदू विवाह अधिनियम, विधिक सेवा कार्यक्रम, उपभोक्ता संरक्षण आदि की जानकारी दी गई। शिविर में प्राधिकरण के सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन रीतेश कुमार श्रीवास्तव, जिला अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, सचिव निर्मल चौधरी, संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, सचिव कमला महर, एमएल वर्मा, राजस्व निरीक्षक उमेद राम टम्टा, कोतवाली के एसआई मोहम्मद आफिज खान आदि उपस्थित थे।