पिथौरागढ़। बड़ावे में प्रस्तावित उपतहसील में शामिल होने से थरकोट पट्टी के लोगों ने भी इंकार कर दिया है। उप तहसील के गठन के लिए हो रहे सीमांकन में थरकोट को भी बड़ावे में शामिल करने का फैसला लिया जा रहा है। थरकोट के लोगों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि थरकोट से बड़ावे की दूरी 55 किलोमीटर है। जबकि पिथौरागढ़ की दूरी मात्र आठ किलोमीटर बैठती है। इस समय थरकोट पिथौरागढ़ तहसील के अंतर्गत है। ज्ञापन में दिनेश चंद्र भट्ट, संजय कुमार, कैलाश चंद्र, भूपेंद्र चंद्र, शेखर भट्ट आदि के हस्ताक्षर हैं।