फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदय होते सूर्य की पूजा कर व्रत तोड़ा

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर। छठ व्रतधारियों ने मंगलवार को यहां शारदा स्नानघाट में उदय होते सूर्य की पूजा-अर्चना कर अपना व्रत तोड़ा।
छठ पर्व को पूर्वांचल के लोगों ने श्रद्धापूर्वक मनाया। कार्तिक मास की चतुर्थी से शुरू हुए पर्व पर 24 घंटे से निर्जल व्रतधारियों ने सोमवार को जहां अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा की वहीं मंगलवार को प्रात: उदय होते सूर्य की पूजा कर व्रत तोड़ा। इस मौके पर व्रतधारी महिलाओं की शारदा घाट में जबरदस्त भीड़ रही। उन्होंने सूर्य को अर्घ्य चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष ठाकुर देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सभासद देवेंद्र सिंह, महामंत्री मनोज कुमार, संरक्षक डीएन सिंह, रजनीश कुमार आदि लोगों ने भी सूर्य की पूजा की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें