फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर जल योजना के तहत 93885 परिवारों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
बैठक में उपस्थित जिप अध्यक्ष दीपिका बोहरा। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के 93885 परिवारों को इस योजना के अंतर्गत पानी उपलब्ध कराना है। इस योजना से जिले के सभी विकासखंडों में पेयजल से वंचित गांवों के सभी परिवारों को पानी उपलब्ध कराया जाना है। इस योजना में मार्च 2021 तक सबसे पहले धारचूला विकासखंड में 12602 परिवारों को हर घर जल, हर नल जल योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। प्रारंभिक चरण में पूरे जिले के ग्रामीण इलाकों में सर्वेक्षण किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित तीनों विभागों के अधिकारियों को जिले के पानी से वंचित लोगों को सबसे पहले योजना का लाभ देने को कहा। साथ ही निर्माणाधीन योजनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही तय समय पर कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। इस योजना को जल निगम, जल संस्थान और स्वजल तीनों विभाग मिलकर पूरा करेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजना को 2024 तक पूरा कर लेने की बात कही। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, जल निगम के ईई रंजीत धर्मशक्तू, जल संस्थान के ईई अशोक कुमार, डीडीहाट जल संस्थान के ईई अवधेश कुमार, स्वजल से चारु चंद्र द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें