पिथौरागढ़। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने अपनी प्रांतीय कार्यकारिणी को पूर्ण सहयोग देने का फैसला लिया है। 9 से 10 फरवरी तक हल्द्वानी में संपन्न प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेकर लौटे प्रतिनिधियों ने मंगलवार को यहां बैठक की। कहा गया कि संजय भाटिया के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष चुने जाने से संगठन में और गति आएगी। जिले में संगठन को ज्यादा मजबूत किया जाएगा और जायज मांगों को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बनाया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, बीआर कोहली, गिरीश प्रसाद, विनोद टम्टा, मंजू टम्टा, महेश मुरारी, गोविंद, अरविंद आदि शिक्षक उपस्थित थे।