पिथौरागढ़ के जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में चल रहे 80 यूके बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन फायरिंग कराई गई, जिसमें चार्ली कंपनी जीती। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को मीडियम मशीन गन, ग्रेनेड लांचर, राकेट लांचर आदि की जानकारी दी गई। चार्ली कंपनी के कंपनी कमांडर बीआर कोहली ने बताया कि चार्ली कंपनी ने 101 अंक पाए। 97 अंकों के साथ एल्फा कंपनी द्वितीय, 96 अंकों के साथ ब्राबो कंपनी तृतीय रही। कैडेटों को युद्धाभ्यास के सिग्नल आदि की बारीकी से जानकारी दी गई। फायरिंग के बाद कैडेटों को भारतीय रक्षा अनुसंधान संस्थान पंडा ले जाया गया। जहां कैडेटों ने जैविक कृषि की जानकारी ली। कैंप कमांडेंट पराग पांडे, एडम अफसर आरती तिवारी ने जैविक अनुसंधान के बारे में बताया। इस दौरान डीके बेरी, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रवीण रावल, सतीश जोशी, कुसुम जोशी, राम लाल, नारायण विश्वकर्मा, भुवन चंद्र, सूबेदार मेजर भूपाल सिंह, सूबेदार सतेंद्र सिंह, सेना मेडल अमर देव भट्ट, डीबी थापा, हवलदार किशन सिंह, हरेंद्र सिंह, आनंद सिंह, अप्पू कुमार, भूपाल सिंह, नरेंद्र चंद, होशियार सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोधन सिंह रौतेला, सीनियर एडम अफसर हीरा सिंह बिष्ट, दीपा शर्मा, प्रमोद जोशी आदि थे।