फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आधुनिक रजत जयंती पार्क का काम 90 फीसदी पूरा

Sat, 11 Jul 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत नगरपालिका के नागनाथ वार्ड स्थित नागार्जुन में देवभूमि रजत जयंती पार्क का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पार्क सेल्फी प्वाइंट, पाथ वे, गजीबो, वाटर फाउंटेन, बच्चों के लिए खिलौने, आकर्षक बैठने की व्यवस्था, सोलर लाइटें आदि लगाए गए हैं। पार्क के चारों ओर सजावटी पौधों और फूलों की क्यारियां लगाई गई हैं। जाएगी। पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि 1.33 करोड़ की लागत से बन रहे पार्क नगर के विकास और सौंदर्यीकरण में मील का पत्थर साबित होगा। पार्क में जिम उपकरण भी लगाए गए हैं। नगरवासियों के मनोरंजन, विश्राम और स्वस्थ वातावरण के उद्देश्य से यह पार्क महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि बरसात के बाद पार्क में पेंट लगाने का काम किया जाएगा। घास लगाने का काम एक हफ्ते में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें