फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 888 अभ्यर्थियों ने दी यूसेट की परीक्षा

Sun, 07 Jan 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य योग्यता परीक्षा रविवार को दो केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। पंजीकृत 990 अभ्यर्थियों में से 888 ने परीक्षा दी जबकि 102 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए मानस एकेडमी और सीमांत इंजीनियरिंग काॅलेज केंद्र बनाए गए थे। मानस एकेडमी की केंद्र अधीक्षक सुनीता रावत ने बताया कि परीक्षा दो पाली में संपन्न हुई। उनके यहां पंजीकृत 490 अभ्यर्थियों में से 430 परीक्षा में उपस्थित हुए। इंजीनियरिंग कालेज के केंद्र अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि 500 अभ्यर्थियों में से 458 परीक्षा में शामिल हुए।
उधर समूह ग की कृषि और पशुपालन विभाग से संबंधित परीक्षा में 530 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 332 परीक्षा में शामिल हुए। 198 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा लक्ष्मण सिंह महर महाविद्यालय में संपन्न हुई। नोडल अधिकारी एडीएम डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि परीक्षा संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें