पिथौरागढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिले में 853 लोगों को संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया है। विभिन्न राज्यों व प्रदेश के मैदानी जिलों से आने वाले 10863 लोगों को होम क्वारंटीन पर रखा है। नगर क्षेत्र में 1401 लोगों में से 326 लोगों ने 14 दिन का होम क्वारंटीन पूरा कर लिया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 40 सैंपल जांच को भेजे थे। इनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। पूर्व में भेजे गए 81 सैंपल निगेटिव आए थे। एसीमएओ डॉ. राजेश ढकरियाल ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। चिकित्सकीय जांच में संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों के सैंपल जांच को भेजे जा रहे हैं। (संवाद)