धारचूला में ताइक्वांडो के प्रशिक्षण में शामिल बालक-बालिकाएं। स्रोत : खेल विभाग
पिथौरागढ़। मुनस्यारी और धारचूला में 84 खिलाड़ी एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, फुटबॉल और ताइक्वांडो खेलों की बारीकियां सीख रहे हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि मुनस्यारी के जोहार खेल मैदान में खिलाड़ियों को एथलेटिक्स, फुटबाल व बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम धारचूला में खिलाड़ी ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं। शिविर का समापन 12 जनवरी को होगा। संवाद